29 Mar 2024, 16:55:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना टूटा; चाँदी लुढ़की,जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2018 5:49PM | Updated Date: Aug 3 2018 5:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु के 17 महीने के निचले स्तर तक उतरने से बने दबाव के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 85 रुपए उतरकर 30,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया जो सात महीने का निचला स्तर है। चाँदी भी 260 रुपए लुढ़ककर 38,740 रुपए प्रति किलोग्राम रही। डॉलर के मजबूत होने और चीन की मुद्रा युआन में आयी गिरावट के संयुक्त प्रभाव से सोना 17 महीने के निचले स्तर पर उतर गया। लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, एक समय सोना 1,204 डॉलर प्रति औंस पर आ गया जो पिछले साल 15 मार्च के बाद का निचला स्तर है। हालाँकि बाद में यह कुछ सँभलता हुआ 3.20 डॉलर की बढ़त में 1,212.15 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अक्टूबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.80 डॉलर चढ़कर 1,220.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। चाँदी हाजिर 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 15.44 डॉलर प्रति औंस पर रहा। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि सोने में अभी और गिरावट आ सकती है और यह 1,200 डॉलर प्रति औंस से नीचे उतर सकता है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »