16 Apr 2024, 10:14:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लाइजॉल ने बनाया विकास खन्ना को अपना ब्रांड एंबेस्डर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2018 10:30AM | Updated Date: Aug 2 2018 10:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लाइजॉल ने लाइजॉल किचन, हेल्दी किचन को पेश करने की घोषणा की। लाइजॉल ने अपने नए किचन पावर क्लीनर के विज्ञापन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याती प्राप्त भारतीय शेफ विकास खन्ना को अपना ब्रांड एंबेस्डर बनाया है। साथ मिलकर उनका लक्ष्य एक कीटाणु मुक्त किचन के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना और भारत को वास्वव में स्वस्थ जीवन के लिए सही विकल्प उपलब्ध कराना है।
 
लाइजॉल ने पहली बार एक शक्तिशाली कीटाणु नाशक उत्पाद नया लाइजॉल किचन पावर क्लीनर पेश किया है, जो खाना पकाने वाली सतह के लिए भी उपयुक्त है। इस मौके पर विकास खन्ना ने कहा भारत में, हम पोषक तत्वों और स्वस्थ भोजन के बारे में लोगों की अवधारणा में एक प्रमुख बदलाव देख रहे हैं। जबकि वे अपने आहार में स्वस्थ विकल्प अपना रहे हैं, लेकिन किचन स्लैब, स्टोव, टाइल्स आदि पर मौजूद किटाणुओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जो अनजाने में हमारे द्वारा पकाए जाने वाले भोजन में अपना रास्ता बना लेते हैं।
 
इस घोषणा पर सुखलीन अनेजा, सीएमओ, मार्केटिंग डायरेक्टर, साउथ एशिया आरबी हाइजीन होम ने कहा उपभोक्तओं की विशिष्ट सफाई आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लाइजॉल ने दो अन्य वेरिएंट भी लॉन्च किए हैं, लाइजॉल बाथरूम पावर क्लीनर और लाइजॉल आॅल पर्पज क्लीनर। लाइजॉल किचन पावर क्लीनर ओरेंज रस्ट वेरिएंट के 450 मिली पैक की कीमत 129 रुपए और 250 मिली पैक की कीमत 79 रुपए होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »