25 Apr 2024, 16:23:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

150 रूपए सस्‍ती हुई चांदी, सोना हुआ महंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2018 3:59PM | Updated Date: Aug 1 2018 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट के बावजूद स्थानीय जेवराती मांग बढ़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए चमककर 30,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी 150 रुपए फिसलकर 39,050 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 
 
अमेरिका द्वारा चीनी सामानों पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी की खबरों से डॉलर मजबूत हुआ जिससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना दबाव में आ गया है। सोना हाजिर 0.25 डॉलर फिसलकर 1,222.85 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 1.60 डॉलर टूटकर 1,232 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
नीतिगत ब्याज दरों पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयान से पहले निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। इससे भी सोने की मांग  सुस्त बनी हुई है। वैश्विक बाजारों में चांदी भी 0.01 डॉलर लुढ़ककर 15.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »