23 Apr 2024, 14:32:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2018 2:37PM | Updated Date: Aug 1 2018 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आम आदमी पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। मंगलवार की रात सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1.76 रुपये बढ़ गए। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बयान जारी कर वृद्धि की घोषणा की। आधार मूल्य में बदलाव और उस पर कर प्रभाव से दाम में वृद्धि हुई है।
 
दाम में बढ़ोतरी के बाद से दिल्ली में सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 498.02 रुपये हो गई है। दिल्ली में आधी रात से सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम 498.02 रुपये हो गए है जो अभी 496.26 रुपये प्रति सिलेंडर थे।गौरतलब है कि सभी ग्राहकों को बाजार कीमत पर ही रसोई गैस सिलेंडर खरीदना होता है।
 
हालांकि, सरकार सालभर में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है, जिसमें सब्सिडी की राशि सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में पहुंच जाती है। इससे पहले रसोई गैस एक जुलाई को करीब पौने तीन रुपये महंगी हो गई थी। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की आधार कीमत में बदलाव करती हैं।
 
वैश्विक कीमतों में वृद्धि का असर बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर पर भी पड़ा है। दिल्ली में इसकी कीमत 35.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़कर 789.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। जुलाई में इसकी कीमत में 55.50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि हुई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »