23 Apr 2024, 21:38:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

100 रूपए सस्‍ता हुआ सोना, चांदी रही स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2018 5:47PM | Updated Date: Jul 31 2018 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के दबाव में आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये फिसलकर 30,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। विदेशों में आज सोने में नरमी रही। सोना हाजिर 3.15 डॉलर की गिरावट के साथ 1,218.75 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.80 डॉलर टूटकर 1,227.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 
 
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि विभिन्न केंद्रीय बैंकों की बैठक से पहले निवेशक अभी सतर्कता बरत रहे हैं। इससे सोना दबाव में है। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रहने के बावजूद पीली धातु में गिरावट देखी गयी है। आम तौर पर डॉलर और सोने का ग्राफ एक-दूसरे के विपरीत रहता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.07 डॉलर उतरकर 15.40 डॉलर प्रति औंस रही।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »