20 Apr 2024, 01:56:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पांच सप्ताह बाद बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2018 6:10PM | Updated Date: Jul 29 2018 6:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार पाँच सप्ताह की गिरावट के बाद 20 जुलाई को समाप्त सप्ताह में पहली बार वृद्धि देखी गयी और यह 6.77 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 405.14 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इससे पहले 13 जुलाई को समाप्त सप्ताह यह 73.45 करोड़ डॉलर घटकर 405.08 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक के हाल ही में जारी आँकड़ों के अनुसार, 20 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.68 करोड़ डॉलर बढ़कर 380.05 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 2.49 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 21.14 अरब डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 22 लाख डॉलर घटकर 2.47 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 18 लाख डॉलर घटकर 1.48 अरब डॉलर रह गया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »