29 Mar 2024, 07:42:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना चमका; चाँदी मजबूत, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2018 4:24PM | Updated Date: Jul 28 2018 4:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में ग्राहकी में मामूली सुधार से आज सोना 40 रुपए चमककर 30,780 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। चाँदी भी 25 रुपए की बढ़त में 39,225 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई। विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर बाद में लौटी तेजी का असर भी आज स्थानीय बाजार पर देखने को मिला। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वहाँ सोना हाजिर 0.50 डॉलर सुधरकर 1,223 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया।

दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा हालाँकि 2.7 डॉलर की गिरावट में 1,232.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर 0.13 डॉलर की मजबूती के साथ 15.48 डॉलर प्रति औंस बिकी। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध की चिंता में डॉलर के कमजोर पड़ने से सप्ताहांत पर सोना मजबूत हुआ। हालाँकि, शुक्रवार को जारी आँकड़ों के अनुसार, 30 जून को समाप्त तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन करीब चार साल में सबसे अच्छा रहा, लेकिन इन आँकड़ों पर व्यापार युद्ध की चिंता भारी पड़ी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »