25 Apr 2024, 16:44:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पहली बार सेंसेक्स 37 हजार के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2018 4:31PM | Updated Date: Jul 26 2018 4:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अर्थव्यवस्था के प्रति निवेशकों की सकारात्मक धारणा के बल पर गुरुवार को लगातार पांचवे दिन शेयर बाजारों में तेजी देखी गई और बीएसई  का सेंसेक्स पहली बार 37 हजार अंक के पार निकल गया। बुधवार के ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर से 70.15 अंक की और बढ़त बनाता हुआ सेंसेक्स 36928.38 अंक पर खुला और शुरूवाती कारोबार में 37014.65 अंक पर पहुंच गया। यह पहला मौका है जब सेंसेक्स ने 37 हजार अंक का आंकड़ा पार  किया है।

खबर लिखे जाते समय यह 118.80 अंक की बढ़त में 36977.03 अंक पर रहा। सबसे ज्यादा चार प्रतिशत की तेजी स्टेट बैंक के शयरों में देखी गई। बैंकिंग के साथ ही आईटीसी जैसी दिग्गज कंपनियों ने बाजार की तेजी में महत्वपूर्ण योगदान  दिया। बंड़ी कंपनियों के अच्छे तिहाही परिणामों से भी निवेशक बाजार में लिवाल रहे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 30Þ 20 अंक की बढ़त में 11162.20 अंक पर रहा। इसने इससे पहले 11172Þ 26 अंक का आंकड़ा भी छुआ। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »