24 Apr 2024, 11:05:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

डॉ. बत्राज के जीनो होम्योपैथी ने भविष्य के उपचार को नई परिभाषा दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2018 10:51AM | Updated Date: Jul 25 2018 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। दुनिया भर में पिछले चार दशकों में होम्योपैथी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचाने बना चुके डॉ बत्राज मल्टी-स्पेश्यलिटी होम्योपैथी क्लीनिक्स ने आज भविष्य में मरीजों के इलाज में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए डॉ बत्राज जीनो होम्योपैथी की पेशकश की है। यह विशेष रूप से किसी जीन पर लक्षित क्रांतिकारी और महत्वपूर्ण होम्योपैथी थेरेपी है, जो पूरी तरह वैज्ञानिक, सटीक और सुरक्षित है।
 
भारत में पहली बार इसे लोगों के लिए अनूठे ढंग से पेश किया गया है। इस अवसर पर बात करते हुए डॉ. संदीप सक्सेना ने बताया कि डॉ बत्राज जीनो होम्योपैथी नए जमाने का कस्टमाइज्ड इलाज है। यह जेनेटिक रूप से की जाने वाली व्यक्तिगत होम्योपैथिक केयर है, जिसमें जीनोम सीक्वेंसिंग के आधार पर मरीज का इलाज किया जाता है। वैज्ञानिक और लक्षित इलाज के लिए इसमें पर्सनैलिटी और जेनेटिक्स का संयोजन किया जाता है। इस मौके पर डॉ. मुजफ्फर पटेल व डॉ. रुसी शाह भी मौजूद थे।
 
आपने कहा यह एक व्यक्तिगत इलाज है क्योंकि इस धरती पर मौजूद 2 लोगों के जीन्स कभी एक जैसे नहीं होते हैं। इस समय सभी बीमारियों का पारंपरिक इलाज एक ही तरह से किया जाता है। पर डॉ बत्राज की जीनो होम्योपैथी में एक जैसी चिकित्सा स्थिति होने वाले दो लोगों को कभी समान दवाईयां नहीं दी जाएंगी। यह दवाइयां भी हर व्यक्ति की जीन्स की संरचना के आधार पर दी जाएंगी और यह हर एक व्यक्ति की तरह ही अनोखी होंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »