20 Apr 2024, 00:34:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वालमार्ट इंडिया ने उत्तर प्रदेश में पहला बी2बी फुलफिलमेंट सेंटर शुरू किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2018 12:13PM | Updated Date: Jul 24 2018 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। वालमार्ट इंडिया ने उत्तर प्रदेश में अपना पहला बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) फुलफिलमेंट सेंटर (एफसी) खोलने की घोषणा की। यह भारत में वालमार्ट इंडिया का दूसरा एफसी है, पहला नवंबर 2017 में भिवंडी, मुंबई में खोला गया था। छोटे व्यापारों को समृद्ध होने में सक्षम बनाने के इरादे से यह एफसी लखनऊ जिले की सरोजिनी नगर तहसील में स्थापित किया गया है। 
 
यह एफसी छोटे कारोबारों जैसे किराने की दुकानों, दफ्तरों व संस्थानों, होटलों व रेस्त्राओं तथा केटरर्स को सेवाएं प्रदान करेगी जिन्हें इस किस्म की सेवाएं नहीं मिल पातीं। इससे वालमार्ट इंडिया हर रोज कम कीमतों पर उम्दा वस्तुओं व स्थानीय उत्पादों की विस्तृत रेंज पेश करेगी, साथ में मिलेगा खरीददारी का अभूतपूर्व अनुभव, 24 घंटे दरवाजे पर डिलिवरी एवं भुगतान की सरल सुविधा। लखनऊ तथा उससे लगे आसपास के स्थानों में मौजूद कारोबारी सदस्यों को ये सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। 
 
यह एफसी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष दोनों प्रकार के करीबन 1500 रोजगार उत्पन्न करते हुए स्थानीय व प्रदेश की अर्थव्यवस्था में योगदान करेगा तथा छोटे/क्षेत्रीय आपूर्तिकर्ताओं के ईको-सिस्टम को बढ़ावा देगा। वालमार्ट इंडिया के प्रेसिडेंट व सीईओ कृश  अय्यर ने नए फुलफिलमेंट सेंटर के लांच की घोषणा करते हुए कहा यह भारत में वालमार्ट इंडिया का दूसरा फुलफिलमेंट सेंटर (एफसी) है, वालमार्ट का एफसी शीघ्र ही स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं से वस्तुओं की खरीद आरंभ करेगा जिससे इस इलाके में सदस्यों की जरूरतें पूरी की जा सकें। लखनऊ में इससे हमारा बी2बी व्होलसेल व्यापार और अधिक मजबूत होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »