25 Apr 2024, 05:09:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना टूटा; चाँदी मजबूत, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2018 6:24PM | Updated Date: Jul 23 2018 6:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर सोने में आयी गिरावट के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में भी यह 80 रुपये टूटकर 30,890 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। स्थानीय माँग में सुधार से चाँदी 65 रुपए चमककर 39,320 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। विदेशी बाजारों में पीली धातु में नरमी रही। सोना हाजिर 2.80 डॉलर टूटकर 1,229.05 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.50 डॉलर की गिरावट में 1,228.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से सोने में नरमी रही है। आम तौर पर सोने और डॉलर के बीच व्युत्क्रमानुपाती संबंध होता है। एक में तेजी से दूसरे में नरमी आती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.03 डॉलर की गिरावट में 15.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »