29 Mar 2024, 18:37:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एलएंडटी को 3,000 करोड़ का ठेका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2018 6:26PM | Updated Date: Jul 13 2018 6:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। निर्माण और इंजीनियंरग क्षेत्र की कंपनी लार्सन एंड टुर्बो को आँध्र प्रदेश की प्रस्तावित राजधानी अमरावती में सरकारी विभागों के लिये इमारतें बनाने का 3,000 करोड़ रुपए का आर्डर मिला है। कंपनी ने आज बताया कि उसकी निर्माण इकाई को आँध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण से यह ठेका मिला है। कंपनी ठेके के तहत अमरावती में विभिन्न विभागों के मुख्यालयों के लिए इमारतों का निर्माण करेगी। यह परियोजना देश की पहली स्टील डायग्रिड परियोजना है। यह देश की सबसे ऊँची सरकारी इमारत भी होगी। कंपनी को ओमान के मस्कट में पर्यटन संबंधी केंद्र के निर्माण का भी एक आर्डर मिला है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »