20 Apr 2024, 15:48:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ईरान से कच्चे तेल के आयात में कटौती से अमेरिका की चांदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2018 10:45AM | Updated Date: Jul 13 2018 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत द्वारा ईरान से कच्चे तेल के आयात में कटौती का लाभ बीते माह अमेरिका को मिला। उसने जून में भारत को रिकॉर्ड कच्चा तेल निर्यात किया। अमेरिका ने अपने सभी सहयोगी देशों को कहा है कि वे नवंबर तक ईरान से अपना कच्चा तेल आयात बंद कर दें। भारत ने भी अमेरिका की नसीहत मानते हुए ईरान से कच्चे तेल के आयात में कटौती शुरू कर दी है और इस कटौती की भरपाई वह अमेरिका से आयातित कच्चे तेल के माध्यम से पूरा कर रहा है। वेनेजुएला से भी भारत ने कच्चे तेल का आयात कम कर दिया है। 
 
अमेरिकी प्रतिबंध, अपर्याप्त निवेश और कुप्रबंधन के कारण इस साल की पहली छमाही में वेनेजुएला से आयातित कच्चे तेल में 21 फीसदी की कमी आयी है। अमेरिका इस बीच कच्चे तेल का बहुत बड़ा निर्यातक देश बन गया है। उसने गत अप्रैल में 17.6 लाख बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल का निर्यात किया। अमेरिकी उत्पादकों और कारोबारियों के मुताबिक, इस माह तक अमेरिका डेढ़ करोड़ बैरल से अधिक कच्चा तेल भारत को निर्यात करेगा जबकि उसने पूरे 2017 के दौरान मात्र 80 लाख बैरल का निर्यात किया था।
 
तेल एवं गैस क्षेत्र की कंपनी इंडियन आॅयल कॉरपोरेशन के वित्त प्रमुख ए.के. शर्मा के मुताबिक अमेरिकी से आयातित कच्चा तेल अपनी कम कीमत के कारण पसंदीदा बन रहा है और अगर चीन ने अमेरिका के आयातित कच्चे तेल पर टैरिफ लगाया तो इससे इसकी कीमतें और अधिक घटेंगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »