28 Mar 2024, 13:53:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जून में देश में बढ़ी ईंधन की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2018 5:11PM | Updated Date: Jul 12 2018 5:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया भर में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों पर जारी चर्चाओं के बीच गत जून में भारत की ईंधन मांग में 8.7 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। तेल मंत्रालय के पेट्रोलियम प्लांनिग एंड एनालिसिस सेल (पीपीएसी) के आंकड़ों के मुताबिक बीते माह देश में ईंधन की कुल मांग 1.80 करोड़ टन पर पहुंच गई। पेट्रोल की बिक्री भी इस दौरान गत वर्ष की समान माह की तुलना में 14.9 प्रतिशत बढ़कर करीब 24 लाख टन पर पहुंच गई। तरलीकृत पेट्रोलियम गैस यानी घरेलू गैस सिलेडरों में इस्तेमाल किये जाने वाले एलपीजी की  बिक्री भी इस अवधि में 2.6 फीसदी बढ़कर 19 लाख टन के पार पहुंच गई। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »