24 Apr 2024, 07:40:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कच्चे तेल में नरमी से सँभला रुपया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2018 7:45PM | Updated Date: Jul 11 2018 7:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में ढाई फीसदी से ज्यादा की गिरावट के कारण आज अंतरबैंकग मुद्रा बाजार में डॉलर की माँग कमजोर पड़ी और रुपया पाँच पैसे की मजबूती के साथ 68.77 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। गत दिवस 10 पैसे टूटकर 68.82 रुपए प्रति डॉलर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा पर आज आरंभ में दबाव रहा।

यह एक पैसे फिसलकर 68.83 रुपए प्रति डॉलर पर खुली और लुढ़कती हुई 68.89 रुपए प्रति डॉलर के दिवस के निचले स्तर तक उतर गयी। इस पर मजबूत डॉलर और शेयर बाजारों की कमजोर निवेश धारणा का प्रभाव देखा गया। कच्चे तेल में गिरावट के कारण बाजार में डॉलर की माँग कमजोर पड़ने से रुपये ने वापसी की और 68.75 रुपए प्रति डॉलर के दिवस के उच्चतम स्तर को छूता हुआ गत

दिवस के मुकाबले पाँच पैसे की मजबूती के साथ 68.77 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज लंदन का ब्रेंट क्रूड कच्चा तेल 2.10 डॉलर यानी 2.7 प्रतिशत टूटकर 76.76 डॉलर प्रति बैरल तक उतर गया। हालाँकि, बाद में यह कुछ वापसी करता हुआ 77.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »