25 Apr 2024, 14:54:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चांदी फिसली; सोना सस्ता, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2018 5:41PM | Updated Date: Jul 11 2018 5:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ने के साथ जेवराती माँग कमजोर रहने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपए की गिरावट में 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चाँदी की औद्योगिक ग्राहकी घटने से यह भी 150 रुपये फिसलकर 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 4.85 डॉलर की गिरावट के साथ 1,250.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.40 डॉलर की गिरावट में 1,251.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव बढ़ा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 15.92 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »