29 Mar 2024, 05:38:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

यस बैंक को म्यूचुअल फंड व्यवसाय शुरू करने के लिए सेबी की मिली मंजूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2018 10:29AM | Updated Date: Jul 11 2018 10:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। यस बैंक भारत के चौथी सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की बैंक ने यह घोषणा की कि उसे अपना म्यूचुअल फंड व्यवसाय शुरू करने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से अंतिम नियामक अनुमोदन (पंजीकरण प्रमाणपत्र) मिल गया है। यह मंजूरी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी और सेबी की सैद्धांतिक मंजूरी बाद, येस बैंक को म्यूचुअल फंड को प्रायोजित करने के लिए दी गई है।
 
अनुमोदन प्राप्त करने पर राणा कपूर, येस बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ ने कहा येस एसेट मैनेजमेंट (इंडिया) लिमिटेड (वायएएमआईएल) रिटेल, कॉपोर्रेट और संस्थागत निवेशकों में येस बैंक की नॉलेज बैंकिंग विशेषज्ञता और सशस्क्त रिश्तों का लाभ उठाएगी ताकि इक्विटी और ऋण पूंजी बाजारों में प्रभावी रूप से अपनी संपत्ति का प्रचार कर सके। वाय, एमआईएल, येस बैंक टॉवर, लोअर परेल
इनोवेशन जिला, मुंबई में येस बैंक समूह मुख्यालय से काम करेगा। 
 
वाय, एमआईएल के लिए परिचालन सेट-अप जिसमे एक मजबूत प्रौद्योगिकी ढ़ाचा, फंड लेखांकन और संरक्षक सेवाओं के लिए भागीदारी और रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंट सेवाएं पहले से ही मौजूद है। निर्देशक और ट्रस्टी मंडल मार्गदर्शन में संचालन करने के लिए एक बेहद सक्षम प्रबंधन टीम की भर्ती की गई है, जिसमें अपने क्षेत्र के अत्यधिक कुशल पेशेवर लोग शामिल हैंए जो उनके संबंधित कार्य क्षेत्रों में अग्रणी रहे हैं। येस एसेट मैनेजमेंट (इंडिया) लिमिटेड को अगले 6.12 महीनों में ऋण और इक्विटी बाजारों के विभिन्न क्षेत्रों में फंड की शुरूआत करने की अनुमति देगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »