26 Apr 2024, 03:27:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कच्चे तेल में तेजी, अमेरिका में क्रूड स्टॉक तीन साल में सबसे ज्यादा घटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2018 11:05AM | Updated Date: Jul 10 2018 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आ गई है। सोमवार को सुबह के कारोबार में कच्चे तेल के दोनों बेंचमार्क ब्रेंट और डब्ल्यूटीआई क्रूड के भाव हरे निशान में बने हुए हैं। वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव करीब आधा फीसदी की तेजी के साथ 77.50 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है, जबकि अमेरिकी कच्चे तेल का बेंचमार्क यानी डब्ल्यूटीआई क्रूड का दाम चौथाई फीसदी की तेजी के साथ 74 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है।
 
ब्रेंट क्रूड वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के बेंचमार्क के तौर पर माना जाता है। वहीं घरेलू वायदा बाजार यानी एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 5091 रुपए प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। ग्लोब कमोडिटीज के रिसर्च हेड तरुण सतसंगी का कहना है कि अमेरिका में कच्चे तेल का स्टॉक साढ़े तीन साल में सबसे ज्यादा गिरा है।
 
अमेरिका में कच्चे तेल के सरकारी आंकड़ें एक दिन देर से जारी हुए थे, क्योंकि 4 जुलाई को अमेरिकी स्वत्रंतता दिवस के मौके पर वहां सरकारी अवकाश था। हालांकि, अमेरिका में क्रूड का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। अमेरिका में रिग्स (कच्चे तेल का उत्पादन करने वाली मशीनें) की संख्या पिछले साल के मुकाबले करीब 100 बढ़ी है। फिलहाल अमेरिका में रिग्स की संख्या 863 पर पहुंच गई है। फिलहाल अमेरिका में कच्चे तेल का रोजाना उत्पादन 1 करोड़ 9 लाख बैरल के आसपास हो रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »