16 Apr 2024, 22:13:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जून में 22.5 फीसदी बढ़ा सोया खली उत्पादों का निर्यात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2018 10:27AM | Updated Date: Jul 8 2018 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यूरोप से मांग बढ़ने से जून में भारत से सोया खली और इससे बने उत्पादों का निर्यात करीब 22.5 प्रतिशत उछल कर 1.36 लाख टन पर पहुंच गया। जून 2017 में देश से इन उत्पादों का निर्यात 1.11 लाख टन के स्तर पर रहा था। सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया (सोपा) के एक प्रवक्ता ने बताया कि जून में सबसे ज्यादा निर्यात जर्मनी और फ्रांस जैसे बाजारों को हुआ है। सोया खली वह उत्पाद है जो प्रसंस्करण इकाइयों में सोयाबीन का तेल निकाल लेने के बाद बचा रह जाता है। यह उत्पाद प्रोटीन का बड़ा स्त्रोत है। इससे सोया आटा और सोया बड़ी जैसे खाद्य उत्पादों के साथ-साथ पशु आहार तथा मुर्गियों का दाना भी तैयार किया जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »