25 Apr 2024, 21:22:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना टूटा; चांदी लुढ़की, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2018 6:16PM | Updated Date: Jul 2 2018 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु पर बने दबाव का असर सोमवार को घरेलू बाजार पर दिखा जिससे दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 20 रुपए टूटकर 31400 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा और चांदी 250 रुपए फिसलकर 40350 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं पर भारी दबाव का रूख सप्ताह के पहले दिन भी बना रहा। इस दौरान सोना हाजिर 0.8 फीसदी टूटरकर 1248.71 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 4.2 डॉलर उतरकर 1250.3 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चांदी भी गिरावट में रही और यह 15.96 डॉलर प्रति औंस बोली गई। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »