28 Mar 2024, 17:09:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हरियाणवी या संस्कृत में महिंद्रा की कार का नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2018 9:56AM | Updated Date: Jun 29 2018 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की अगली कार का नाम संस्कृत या हरियाणवी में हो सकता है। जब एक ट्विटर फॉलोअर ने महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा से पूछा क्या वह अपनी किसी कार का नाम हिंदी में रखेंगे, तो महिंद्रा ने अपने फॉलोअर्स से कुछ नाम सुझाने को कहा। उन्होंने कहा,  कारों के संभावित नामों की लाइब्रेरी बनाना एंजॉय करता हूं।'
 
इसके बाद महिंद्रा की ट्विटर टाइम लाइन सैकड़ों सुझावों के साथ भर गई। इनमें संस्कृत से लेकर हरियाणवी नाम भी शामिल हैं। स्वामी शिवपाद नाम के एक ट्विटर यूजर ने कृष्ण के रथ से कई नाम सुझाए, 'कृष्ण के रथ का नाम था दारूगा। कृष्ण के चार घोड़े थे। 1. बलाहक, 2. मेघपुष्प, 3. शैव्य और 4. सु्ग्रीव।' अर्जुन के रथ का नाम था कापिध्वज। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »