26 Apr 2024, 00:55:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अमेजन ने लॉन्‍च की मंथली प्राइम मेंबरशिप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2018 2:18PM | Updated Date: Jun 27 2018 2:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। अमेजन इंडिया ने अपने प्रमुख मेंबरशिप प्रोग्राम अमेजन प्राइम के लिए नया मंथली प्लान शुरू करने की घोषणा की है। यह मंथली प्लान 129 रुपए प्रति माह की कीमत में मिलेगा। इसमें एनुअल प्लान की ही तरह सभी बेनेफिट्स दिए जाएंगे। इन लाभों में अनलिमिटेड फ्री एवं फास्ट डिलीवरी, प्राइम वीडियो पर बॉलीवुड एवं इंटरनेशनल टाइटल्स, अमेजन प्राइम म्यूजिक पर ऐड-फ्री म्यूजिक स्ट्रीमिंग और प्राइम एक्सक्लूसिव डील्स शामिल हैं। हालांकि, मेंबर्स को मेंबरशिप के लिए हर महीने भुगतान करने की अतिरिक्त लचीलता मिलेगी।
 
जो ग्राहक सालाना भुगतान करना पसंद करते हैं, वे 999 रुपए प्रति वर्ष में वार्षिक प्लान लेना जारी रख सकते हैं।  अमेजन इंडिया के डायरेक्टर एवं प्रमुख, प्राइम अक्षय साही ने कहा मंथली प्लान मेंबर्स को एनुअल प्लान मेंबर्स की तरह सभी लाभ मिलेंगे। उन्होंने बताया कि बड़े बेनेफिट्स अब छोटे मंथली पैक्स में कुछ ऐसा ही है जिसे हमने अपने मंथली प्लान के लिए सोचा था।
 
प्राइम अमेजन का प्रमुख मेंबरशिप प्रोग्राम है जिसमें सब्सक्रिप्शन फीस देकर मेंबर्स कमाल के फायदों का आनंद उठा सकते हैं। मासिक प्राइस मेंबरशिप के लिए साइन अप करना बहुत आसान है। ग्राहक प्राइम वीडियो अथवा प्राइम म्यूजिक ऐप पर जाकर किसी भी क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से प्लान खरीद सकते हैं। एक बार मेंबरशिप आरंभ होने के बाद, यह हर माह की उसी तारीख को अपने आप रिन्यू हो जाएगी। मेंबर्स को बिना किसी अवरोध के प्राइम बेनेफिट्स का आनंद उठाने के लिए कुछ और करने की जरूरत नहीं होगी।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »