20 Apr 2024, 13:27:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टेक महिन्द्रा ने संयुक्त राष्ट्र के साथ किया गठबंधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2018 12:12PM | Updated Date: Jun 27 2018 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टेक महिन्द्रा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का समर्थन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के साथ गठबंधन करने की घोषणा की। योग के जरिए आरोग्य को लेकर अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए टेक महिन्द्रा और संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी मिशन जिनीवा में एक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
 
विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) के महानिदेशक डॉक्टर फ्रैंसिस गुरी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं और वह इसका उद्घाटन करेंगे। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत राजीव कुमार चंदर उद्घाटन भाषण देंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉक्टर एवीएल कुमार होंगे जो पुरस्कृत परमाणु वैज्ञानिक और योग अध्यापक हैं।
 
टेक महिन्द्रा के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सीपी गुरनानी और संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत राजीव कुमार चंदर ने कहा टेक महिन्द्रा हम आरोग्य की इस पहल को हमारे पूर्ण समर्थन की उम्मीद करते हैं। टेक महिन्द्रा की वेल्थ आॅफ वेलनेस टीम ने वर्चुअल योग सहायता की अवधारणा पेश की है जिससे सहायक कर्मचारियों के स्वास्थ्य को प्रमुख महत्व दिया जा सके। आसन नाम से इस वर्चुअल योग सहायक को कर्मचारियों के लिए विकसित किया गया और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को इसे लांच किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »