25 Apr 2024, 06:45:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पचास अरब डॉलर के चीनी उत्पादों पर 25 प्रतिशत कर लगाएगा अमेरिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2018 5:35PM | Updated Date: Jun 16 2018 5:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच गहराते व्यापार युद्ध में एक और कदम बढ़ाते हुए अमेरिका ने चीन के 34 अरब डॉलर के सामानों पर 25 प्रतिशत सीमा शुल्क लगाने की घोषणा की है। अमेरिका के व्यापार कार्यालय ने बताया कि सीमा शुल्क की नई दरें 06 जुलाई से लागू होंगी। साथ ही बाद में चीन से आने वाले 284 और उत्पादों को भी सीमा शुल्के के दायरे में लाया जाएगा। दोनों चरण पूरे होने के बाद चीन से आयातित कुल 50 अरब डॉलर के उत्पाद प्रभावित होंगे।

व्यापार कार्यालय ने बताया कि पहले चरण में 34 अरब डॉलर के 818 उत्पादों पर सीमा शुल्क बढ़ाया जायेगा। इसके बाद दूसरी सूची में 284 अन्य उत्पादों को शामिल किया जायेगा जिसमें मुख्यत: ऐसे उत्पाद होंगे जिन्हें चीन की 'मेड इन चाइना 2025' प्रौद्योगिकी विकास कार्यक्रम तथा अन्य औद्योगिक नीतियों से फायदा हो रहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »