26 Apr 2024, 02:42:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गूगल ने डूडल के जरिए मार्गा फॉलस्टिच को किया याद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2018 3:28PM | Updated Date: Jun 16 2018 3:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने शनिवार को प्रख्यात वैज्ञानिक मार्गा फॉलस्टिच को उनकी 103वीं जयंती पर डूडल बनाकर याद किया है। फॉलस्टिच जर्मन वैज्ञानिक थीं और उन्होंने शीशे के तीन सौ किस्मों पर काम किया था। गूगल ने अपने होम पेज पर विज्ञान जगत में फॉलस्टिच के योगदान को याद करते हुए एक ग्लास तथा उससे जुड़े अविष्कारों के एक कोलाज का डूडल बनाया है। फॉलस्टिच का जन्म प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 16 जून 1915 में जर्मनी के वाइमर में हुआ था।

वर्ष 1922 में फॉलस्टिच का परिवार वाइमर से मध्य जर्मनी के शहर जेना चला आया जहां पर उन्हें स्कूली शिक्षा हासिल की। वर्ष 1935 में सुश्री फॉलस्टिच ने स्रातक की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद स्कॉट एजी के लिए काम करने लगीं। उस समय स्कॉट एजी ऑप्टिकल लेंस तथा स्पेशल ग्लास बनाने वाली दुनिया की बड़ी कंपनी थी।

उन्होंने इस कंपनी के साथ 44 वर्षों तक काम किया। कंपनी ने फॉलस्टिच के मेधा को पहचाना और उन्हें यहां अच्छा मुकाम हासिल हुआ। ग्रेजुएट असिस्टेंट के तौर पर कंपनी के साथ करियर की शुरुआत करने वाली फॉलस्टिच पहले टेक्नीशियन और इसके बाद साइंटिफिक असिस्टेंट बन गईं। फिर उन्हें वह मुकाम भी हासिल हो गया जिसका सपना उन्होंने देखा था। वह स्कॉट एजी वैज्ञानिक बन गई। फॉलस्टिच का निधन 82 वर्ष की आयु में एक फरवरी 1998 में हुआ था। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »