29 Mar 2024, 07:39:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना चमका;चांदी में टिकाव, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2018 3:38PM | Updated Date: Jun 13 2018 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की मांग कमजोर पड़ने के बीच घरेलू स्तर पर सर्राफा कारोबारियों की मांग में तेजी आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए चमककर 31,950 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, औद्योगिक माँग की सुस्ती से चाँदी 10 रुपए की गिरावट में 41,550 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर टिकी रही। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव टूटे हैं।

डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्रा वाले देशों के लिए सोने का आयात महँगा हो जाता है। इससे माँग घटती है जिससे पीली धातु के दाम में नरमी आती है। लंदन का सोना हाजिर 1.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1,293.85 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.20 डॉलर लुढ़ककर 1,297.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की तेजी के साथ 16.82 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »