26 Apr 2024, 03:22:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आज भी सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, लगातार चौदहवें दिन आई गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2018 11:57AM | Updated Date: Jun 12 2018 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को लगातार 14वें दिन कमी दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 15 पैसे और घटकर 76.43 रुपए प्रति लीटर रह गया। डीजल 10 पैसे और सस्ता होकर 67.85 रुपए प्रति लीटर रहा। पिछले 14  दिन के दौरान पेट्रोल 1.95 रुपए और  डीजल 1.46 रुपए  पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। इससे पहले 14 मई से 29 मई तक दोनों ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा था और कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं।
 
उन्न्तीस मई को राजधानी में पेट्रोल का दाम रिकार्ड 79.68 रुपए और डीजल का 69.31 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया था। मुंबई में 29 मई को पेट्रोल 86.24 रुपए 73.79 रुपए प्रति लीटर के आंकड़े को छू गया था। कोलकाता में मंगलवार को पेट्रोल का दाम 79.10 रुपये और डीजल का 70.40 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में दोनों ही ईंधन देश के अन्य हिस्सों की तुलना में सबसे ज्यादा महंगे हैं। यहां पेट्रोल 84.26 रुपए और डीजल 72.24 रुपये प्रति लीटर है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »