25 Apr 2024, 20:41:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आज भी सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, लगातार 13वें दिन आई गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2018 11:15AM | Updated Date: Jun 11 2018 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आम जनता को आज लगातार 13वें दिन राहत मिली है। तेल कंपनियों ने पैट्रोल-डीजल की कीमतों में आज 11वें दिन कटौती की है। दिल्‍ली में आज पेट्रोल की कीमतें 20 पैसे और डीजल की कीमतें 15 पैसे घटी है। दिल्ली में आज पेट्रोल 76.58 और डीजल 67.95  रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
 
इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक सोमवार को राजधानी दिल्ली में पैट्रोल का दाम 76.58 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता की बात करें तो वहां अब दाम 79.25 रुपए, मुंबई में 84.41 रुपए और चेन्नई में 79.48 रुपए हो गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »