26 Apr 2024, 05:25:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ब्रिटेन में राजनीतिक शरण लेने की तैयारी कर रहा नीरव मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2018 10:11AM | Updated Date: Jun 11 2018 10:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत से भागा पंजाब नैशनल बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी ब्रिटेन में राजनीतिक शरण लेने के लिए प्रयासरत है। इस बात की पुष्टि ब्रिटेन के एक प्रतिष्ठित अखबार की रिपोर्ट के माध्यम से हुई है।
 
भारतीय जांच एजेंसियां नीरव मोदी की तलाश करने में जुटी हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ब्रिटेन के गृह मंत्रालय से संपर्क किया गया तो उसने यह कहकर इंकार कर दिया कि वह किसी व्यक्ति विशेष की जानकारी देने के लिए प्रतिबध नहीं है। भारत के अधिकारियों ने नीरव के ब्रिटेन में होने की बात स्वीकार की है। ब्रिटेन के अखबार के अनुसार, भगोड़ा नीरव मोदी ने भारत में राजनीति साजिश का शिकार होने का दावा रखते हुए ब्रिटेन से राजनीतिक शरण की गुहार लगाई है।
 
भारतीय सरकार नीरव के अलावा एक अन्य भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या को भी भारत में वापस लाने के लिए प्रयासरत हैं, जो कि लंदन में भारतीयों के पैसा का पूरा आनंद उठा रहा है। मोदी के भारत छोडऩे के बाद से सरकार ने उसका पासपोर्ट निरस्त कर दिया और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया था।
 
बता दे कि पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव 13 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक की राशि का घोटाला करके फरार है। पुलिस ने मई में 25 आदमियों के विरूद्ध चार्ज फाइल किए थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »