18 Apr 2024, 14:54:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 260 रुपए चमका;चांदी 250 रुपए लुढ़की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2018 2:21PM | Updated Date: Jun 6 2018 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच जेवराती मांग में सुधार से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 260 रुपए की बढ़त लेता हुआ 31,860 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी भी 250 रुपए की छलांग लगाकर 40,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में दोनों कीमती धातुओं की चमक बढ़ गई। लंदन का सोना हाजिर 1.43 डॉलर चढ़कर 1,298 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.30 डॉलर की बढ़त में 1,302.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने और अमेरिकी बांड यील्ड के कम होने से सोने को बल मिला है। भूराजनैतिक अस्थिरताओं से भी पीली धातु को समर्थन मिला है लेकिन अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों का दबाव रहने से इसकी बढ़त सीमित है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चाँदी में भी तेजी रही। चाँदी हाजिर 0.09 डॉलर की मजबूती के साथ 16.56 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

स्थानीय बाजार में मांग आने और वैश्विक तेजी के दम पर सोना स्टैंडर्ड 260 रुपए चमककर 31,860 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 31,710 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,800 रुपए पर स्थिर रही।
 
औद्योगिक ग्राहकी आने से चाँदी हाजिर 250 रुपए की तेजी में 40,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। चाँदी वायदा भी 280 रुपए चमककर 39,850 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 76 हजार और 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
 
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे:- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,860 सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम  : 31,710 चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 40,750 चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,850 सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 76,000 सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :77,000 गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »