19 Apr 2024, 10:15:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 50 रुपए लुढ़का, चांदी 50 रुपए चमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2018 5:29PM | Updated Date: Jun 5 2018 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सुस्त जेवराती मांग के बीच वैश्विक स्तर पर पीली धातु की चमक फीकी पड़ने से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए की गिरावट के साथ 31,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी 50 रुपए की बढ़त में 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने में घट-बढ़ रही। लंदन का सोना हाजिर 0.90 डॉलर चढ़कर 1,292.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। वहीं, अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 1.30 डॉलर फिसलकर 1,296.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से सोने की वैश्विक बाजार में मांग कमजोर पड़ी है। 

 
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चांदी में तेजी रही। चांदी हाजिर 0.03 डॉलर की मजबूती के साथ 16.41 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। स्थानीय बाजार में कमजोर मांग के कारण सोने ने सोमवार की बढ़त खो दी। सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए लुढ़ककर 31,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,800 रुपए पर स्थिर रही। औद्योगिक ग्राहकी आने से तीन दिन की गिरावट से उबरती हुई चांदी हाजिर 50 रुपए की तेजी में 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा भी 75 रुपए चमककर 39,570 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 76 हजार और 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
 
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम (रुपए में):-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,600
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम  : 31,450
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 40,500
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,570
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 76,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :77,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »