29 Mar 2024, 01:09:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से संबंधित रिकॉर्ड सुरक्षित-सीबीडीटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2018 1:39PM | Updated Date: Jun 5 2018 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने स्पष्ट किया है कि मुंबई के सिंधिया भवन स्थित आयकर कार्यालय में लगी आग में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी के आरोपी अरबपति आभूषण डिजाइनर नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से जुड़े दस्तावेज नष्ट नहीं हुए हैं। सीबीडीटी ने इस संबंध में जारी स्पष्टीकरण में नीरव मोदी या मेहुल चोकसी की जाँच से संबंधित रिकॉर्ड और दस्तावेज के इस अग्निकांड में नष्ट होने की खबरों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है।

उसने स्पष्ट किया है कि नीरव मोदी/मेहुल चोकसी मामले में चल रही जांच से संबंधित दस्तावेज/कागजातों को जांच प्रक्रिया के तहत विभिन्न भवनों में स्थित इकाइयों तक पहले ही स्थानान्तरित किया जा चुका है। इसलिए इस मामले से संबंधित दस्तावेज/कागजों के मुंबई के आयकर कार्यालय में हुई अग्नि दुर्घटना में नष्ट या क्षतिग्रस्त होने की आशंकायें निराधार हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »