29 Mar 2024, 02:44:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 20 सप्ताह के निचले स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2018 5:09PM | Updated Date: Jun 3 2018 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 25 मई को समाप्त सप्ताह में 2.23 अरब डॉलर घटकर 412.82 अरब डॉलर रह गया जो 20 सप्ताह का निचला स्तर है। इसका इससे निचला स्तर 05 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 411.13 अरब डॉलर दर्ज किया गया था। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार छठे सप्ताह गिरावट रही है। इससे पहले 18 मई को समाप्त सप्ताह में यह 2.65 अरब डॉलर घटकर 415.05 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 25 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.22 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 387.60 अरब डॉलर रह गई। इस दौरान स्वर्ण भंडार 21.70 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 39 लाख डॉलर घटकर 2.03 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 29 लाख डॉलर घटकर 1.50 अरब डॉलर पर आ गया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »