29 Mar 2024, 16:49:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चौतरफा बिकवाली के दबाव में लुढ़के शेयर बाजार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2018 5:15PM | Updated Date: Jun 1 2018 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच बिजली,पीएसयू और रिएल्टी समूहों में हुयी बिकवाली के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 95.12 अंक की गिरावट लेकर 35,227.26 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 39.95 अंक लुढ़ककर 10,696.20 अंक पर बंद हुआ। वाहन कंपनियों के मई में बिक्री के मजबूत आंकड़ों के दम पर आटो समूह के सूचकांक में तेजी दर्ज की गयी है। कल की तेजी को बरकरार रखते हुए सेंसेक्स की शुरूआत मजबूत रही

और यह 35,373.98 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 35,438.22 अंक के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। पूरे दिन बाजार में सुस्ती रही। देश की विनिर्माण गतिविधियों के सुस्त पड़ने की खबरों तथा बैंकों के हड़ताल से कमजोर हुई निवेश धारणा के कारण यह कारोबार के दौरान 35,177.35 अंक के निचले स्तर तक लुढ़कता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.27 प्रतिशत की गिरावट में 35,227.26 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 10 कंपनियां हरे निशान में रहीं जबकि शेष 20 में गिरावट रही।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »