23 Apr 2024, 18:44:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना सस्ता; चांदी फिसली, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2018 3:58PM | Updated Date: Jun 1 2018 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर रही गिरावट के बीच खुदरा जेवराती मांग सुस्त होने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए लुढ़ककर 31,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पड़ने से चांदी 500 रुपए की भारी गिरावट के साथ 40,600 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 0.05 डॉलर लुढ़ककर 1,299.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अगस्त का अमेरिका सोना वायदा भी 1.4 डॉलर की गिरावट में 1,303.3 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस दौरान चांदी भी 0.05 डॉलर की बढ़त में 16.43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के चढ़ने से पीली धातु की चमक पर वैश्विक स्तर पर घट गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »