26 Apr 2024, 04:09:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नोटबंदी-जीएसटी का असर खत्म, फिर पटरी पर लौटी भारतीय अर्थव्यवस्था

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2018 11:40AM | Updated Date: Jun 1 2018 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नोटबंदी और जीएसटी से उभरते हुए एक बार फिर से भारतीय अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट आई है। वित्त वर्ष 2017-18 की आखिरी तिमाही (जनवरी से मार्च) में जीडीपी दर 7.7 फीसदी रही है। गुरुवार को केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने यह आंकड़ा जारी किया। इसके साथ ही भारत एक बार फिर से दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गई है। वहीं, आखिरी तिमाही के लिए 7.4 फीसदी का अनुमान लगाया गया था। जबकि पिछली तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर) में जीडीपी दर 7.2 फीसदी 
रही थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »