24 Apr 2024, 12:48:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल-डीजल के दामों में थोड़ी राहत, जानें कितना इतना हुआ सस्‍ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2018 10:22AM | Updated Date: Jun 1 2018 10:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार दूसरे दिन कम हुई हैं। चारों महानगरों में पेट्रोल सात पैसे और डीजल पांच पैसे सस्ता किया गया है। इनमें सबसे कम कीमत दिल्ली में है। गुरुवार को यहां पेट्रोल 78.35 रुपए और डीजल 69.25 रुपए प्रति लीटर रहा। इससे पहले 16 दिन में पेट्रोल की कीमत में करीब चार रुपए और डीजल की कीमत में 3.62 रुपए का उछाल आया था। बुधवार को इंडियन आॅयल ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सिर्फ 1-1 पैसे की कमी की थी। इस पर विपक्ष ने सरकार की तीखी आलोचना की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »