20 Apr 2024, 01:42:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वॉलमार्ट छोटे व्यापारी, किसानों को बाजार के हिसाब से कर रहा तैयार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2018 2:12PM | Updated Date: May 30 2018 2:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिटेल कॉपोर्रेट वॉलमार्ट ने बीते सालों में भारत में अपने कदमों को मजबूती से आगे बढ़ाया है। छोटे व्यवसायों और किसानों को समृद्ध बनाने में मदद करने के अपने मिशन के जरिए इस प्रतिष्ठित ब्रांड ने देश में अपनी नींव को सशक्त बनाया है। वॉलमार्ट इंडिया आज भारत के 9 राज्यों में अपने 21 बेस्ट प्राइज मॉर्डन होलसेल स्टोर्स और एक फुलफिलमेंट सेंटर का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है। इसमें से तीन स्टोर्स अकेले मध्यप्रदेश में स्थित हैं।
 
एक मिलियन से भी ज्यादा सदस्यों, मुख्यत: किराना और अन्य छोटे व्यवसायों के साथ वॉलमार्ट अपने सदस्यों के साथ ही स्थानीय और क्षेत्रीय सप्लायर्स, छोटे किसानों, एसोसिएट्स, महिलाओं द्वारा संचालित व्यवसायों तथा समुदायों के लिए मूल्य आधारित महत्व को स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। वॉलमार्ट लोगों, व्यवसायों तथा समाज के लिए एक साझी उपयोगिता बनाने में विश्वास रखता है। इसी कड़ी में भारत में वॉलमार्ट ने प्रोडक्ट इनोवेशन, मानकों में सुधार और बाजार तक पहुंच बनाने में साथ देते हुए किसानों की मदद कर स्थानीय कृषि उत्पादों में सुधार किया।
 
ऐसे और भी कई उदाहरण है जिससे किसानों को काफी लाभ मिला है। जैसे-जैसे वॉलमार्ट भारत में अपने संचालन को आगे बढ़ाता है, कम्पनी खेती, फूड और रिटेल के क्षेत्र में निरंतर दीर्घकालीन आर्थिक वृद्धि के लिए लगातार ऐसी पार्टनरशिप को बढ़ावा देगी। इसी कड़ी में आगे किए जाने वाले निवेश राष्ट्रीय अभियानों में सहायता करेंगे और किसानों की मदद करके तथा स्थानीय सोर्सिंग के जरिए सप्लाई चेन विकसित करके तथा बाजार तक किसानों के उत्पादों की पहुंच को आसान बनाकर देश के लिए सुदीर्घ लाभ लाएंगे। इस सबके अलावा, वॉलमार्ट फाउंडेशन भारत में किसानों के लिए प्रशिक्षण तथा क्षमता में वृद्धि करने में भी सहायता कर रहा है, इसके कई उदाहरण भी हैं।
 
भारत में कपास उत्पादकों में बेहतर उत्पादन के सिद्धांतों को अपनाने में सहायक
आंध्रप्रदेश में 15000 किसानों को एक साथ काम करने तथा उन्हें नए कौशल सीखकर अपनी उत्पादकता बढ़ाने एवं उत्पादन की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी करने के लिए उत्साहित कर रहा है। साथ ही केश्यू वैल्यू इनिशिएटिव - केयर इंडिया के साथ कदम मिलाकर तमिल नाडू के दो तटीय जिलों में 1250 महिलाओं के लिए दीर्घकालीन आर्थिक अवसर उपलब्ध करवाने में मदद की।
 
वहीं टिकाऊ व्यापार अभियान उत्तम कॉटन उत्पादन -  भारत में कपास उत्पादकों में बेहतर कॉटन उत्पादन के सिद्धांतों को अपनाने में सहायता की। साथ ही सुनहरा प्रयास -डब्ल्यूएम इंडिया टेक्नीकल एन्ड कंसल्टिंग सर्विसेस प्रा. लि. द्वारा समर्थित, उत्तरप्रदेश के दो जिलों में आम और केले की वैल्यू चेन से जुड़े 750 छोटे किसानों के लिए सामाजिक-आर्थिक सशक्तता को बढ़ावा देना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »