16 Apr 2024, 14:46:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हायर इंडिया ने लॉन्च किए कूल रेफ्रिजरेटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2018 11:55AM | Updated Date: May 30 2018 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। घरेलू इलेक्ट्रानिक उपकरणों और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हायर इंडिया ने 5 स्टार रेटिंग वाले डायरेक्ट कूल रेफ्रिजरेटर की नई सीरीज लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि डी सी रेफ्रिजरेटर की यह नई रेंज कई सुविधाओं से लैस है। इसका स्ट्रक्चर काफी मजबूत है। इन रेफ्रिजरेटर में हैवी ड्यूटी कम्प्रेसर लगे हैं, जिससे यह काफी कम ऊर्जा की खपत करते हैं।
 
इस रेफ्रिजरेटर में एक दिन में केवल 0.35 यूनिट बिजली ही खर्च होती है। इस मौके पर हायर अप्लायंसेज इंडिया के अध्यक्ष एरिक ब्रैगान्जा ने कहा कि 5 स्टार रेंिटग के साथ रेफ्रिजरेटर की नई सीरीज के जरिये उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता के उत्पाद प्रदान करने की प्रतिबद्धता को पूरा करने की कोशिश की गई है। कम ऊर्जा खपत होने से पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »