25 Apr 2024, 18:18:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

किसानों को बेहतर पैदावार प्राप्त करने के लिए लॉन्‍च हुआ ग्रामोफोन एप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2018 12:14PM | Updated Date: May 29 2018 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ग्रामोफोन ऐसा मोबाइल एप है जो किसानों को बेहतर पैदावार प्राप्त करने के लिए समय पर सही और सटीक सूचना देता है, इसके जरिए किसान अपनी फसल संरक्षण संबंधी सामग्री, फसल पोषण, बीज, कृषि उपकरण, बीज, कीटनाशक और कृषि हार्डवेयर अपने घर दरवाजे खरीदकर मंगवा सकते हैं।
 
अभी तक किसानों की सबसे बड़ी समस्या थी कि उन्हें खेती से जुडी सूचनाएं समय पर नहीं मिल पाती थी। उनके पास सिवाय अपने अनुभव के और कोई स्रोत भी नहीं था। इस मोबाइल एप ने उस अवरोध को हटा दिया है। अब किसान खेती से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां, मौसम के हाल और उसके अनुसार बदलाव की सूचनाएं, मंडी के भाव, किसानों के लिए सरकार की घोषणाएं, कीटनाशकों की उपयोग संबंधी सलाह टोल फ्री नंबर से तत्काल पा सकते हैं।
 
उनकी अपनी भाषा हिंदी वाला ये मोबाइल एप किसानों को उनकी हर समस्या का आसान हल सुझाता है। एक खास बात ये भी कि इस एप से जुड़े टोल फ्री नंबर (1800 123 6566) पर मिस कॉल करके किसान अपनी खेती से जुडी किसी भी जिज्ञासाओं का विशेषज्ञों के जरिए समाधान पा सकते हैं।  इस एप के जरिए किसानों को फसल पोषण प्रबंधन की सुविधा देकर उन्हें अपने खेतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद दी जाती हैं। 
 
ग्रामोफोन एप की विशेषताएं : इस एप में तीन प्रमुख सेक्शन हैं बाजार, मेरी खेती और समुदाय। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »