28 Mar 2024, 14:59:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सुप्रीम फर्नीचर ने लॉन्च किए नए डिजाइनर चेयर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2018 12:30PM | Updated Date: May 20 2018 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्लास्टिक फर्नीचर क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सुप्रीम फर्नीचर ने अपने चेयर सेगमेंट का विस्तार करते हुए चार तरह के नए डिजाइनर चेयर लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि उपभोक्ताओं विशेषकर युवाओं के पंसद को ध्यान में रखते हुए कलरफुल और डिजाइनर चेयर उतारे गए हैं। इनमें क्रूज़, फ्युचुरा, ओक, वैब और एमज़ॉन कलेक्शन शामिल है। कंपनी के एसोसियेट उपाध्यक्ष संजीव जैन ने इस मौके पर कहा कि सुप्रीम फर्नीचर को फैशनेबल स्टाइलिश डिज़इनों और टिकाऊपन के लिए जाना जाता है। इ
 
सकी बेहतर गुणवत्ता के चेयर उपभोक्ताओं की बदलती पसंद के अनुरूप हैं। आधुनिक उपभोक्ताओं की बदलती पसंद और जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए ये चेयर डिज़ाइन किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी शत प्रतिशत वर्जिन पॉलीमर का उपयोग करती है और इसके डिजाइन कंप्यूटराइज्ड होते हैं। उनकी कंपनी हर महीने 10 लाख से अधिक प्लास्टिक फर्नीचर बनाती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »