23 Apr 2024, 15:36:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कर्नाटक चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल दामों में संशोधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2018 4:49PM | Updated Date: May 14 2018 4:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा के लिए मतदान हो जाने के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से दैनिक आधार पर संशोधन करना शुरू कर दिया है। बीस दिन के बाद आज पेट्रोल के दाम में 17 और डीजल की कीमत में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।  दोनों ही ईंधन के दामों में 24 अप्रैल से दैनिक आधार पर संशोधन नहीं किया जा रहा था। इसके पीछे कारण कर्नाटक विधानसभा चुनाव माना जा रहा था। कर्नाटक में मतदान 12 मई को हुआ है परिणाम कल आयेंगे। दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 17 पैसे प्रति लीटर बढकर 74 रुपए 80 पैसे और डीजल के 21 पैसे इजाफे से 66.14 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए। चार महानगरों में मुम्बई में दोनों ईंधन की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां पेट्रोल 82.65 रुपये और डीजल 70.43 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में कीमतें क्रमश? 77.50 और 68.68 रुपए, चेन्नई में 77.61 और 69.79 रुपए प्रति लीटर हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »