18 Apr 2024, 22:00:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना व चांदी 100 रुपए की बढ़त में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2018 4:11PM | Updated Date: May 7 2018 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं पर बने दबाव के बीच स्थानीय स्तर पर वैवाहिक मांग आने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चमक कर 32,180 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा और चांदी 100 रुपए उठकर 40,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं पर दबाव देखा गया है। सोना हाजिर 1.25 प्रतिशत गिरकर 1314.25 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इसी तरह से अमेरिका सोना वायदा भी 1213 डॉलर प्रति औंस पर रहा।  चांदी में भी गिरावट रही। यह 0.03 प्रतिशत उतरकर 16.46 डॉलर प्रति औंस बोली गई। 

 
स्थानीय स्तर पर वैवाहिक सीजन होने से बाजार में लिवाली देखी जा रही है। इस वजह से स्थानीय स्तर पर सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए चमक कर 32,180 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी की ही तेजी लेकर 32,030 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। गिन्नी में भी 100 रुपए की तेजी रही और यह 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम बोली गई। 
 
चांदी में भी तेजी रही और यह 100 रुपए बढ़कर 40,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा भी बढ़त के साथ 39,920 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। इस दौरान सिक्का लिवाली और बिकवाली में टिकाव रहा और यह क्रमश: 75 हजार और 76 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर रहा। 
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम (रुपए में):-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,180
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम  : 32,030
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 40,600
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,920
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 75,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :76,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,7800
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »