26 Apr 2024, 02:10:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अगले दशक में चीन और अमेरिका से अधिक होगी भारत की ग्रोथ रेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2018 11:32AM | Updated Date: May 7 2018 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ई दिल्ली। भारत आगामी दशक में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं की सूची में शीर्ष पर होगा। इस दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि दर सालाना 7.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इस लिहाज से भारत की वृद्धि दर चीन और अमेरिका से अधिक रहेगी। 
हार्वर्ड विश्वविद्यालय की एक अध्ययन रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।
 
हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय विकास केंद्र ने गुरुवार को नया वृद्धि अनुमान जारी करते हुए कहा कि भारत और वियतनाम जैसे देश जिन्होंने अपनी अर्थव्यवस्थाओं का विविधीकरण अधिक जटिल क्षेत्रों में किया है, आगामी दशक में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था होंगे। 
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में 7.9 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ भारत शीर्ष पर रहेगा। भारत ने अपने निर्यात आधार का विविधीकरण अधिक जटिल क्षेत्रों मसलन रसायन, वाहन और कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स में किया है। रिपोर्ट कहती है कि भारत की उत्पादन क्षमता उसकी मौजूदा आय स्तर के अनुमान से कहीं अधिक हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »