24 Apr 2024, 05:17:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पांच सालों में सबसे कम होगी पीएफ ब्याज दर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2018 10:39AM | Updated Date: May 7 2018 10:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। श्रम मंत्रालय वित्त वर्ष 2017-18 के लिए भविष्य निधि  पर देय ब्याज की दर 8.55 फीसदी नोटिफाई कर सकता है। इससे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन  द्वारा अपने लगभग पांच करोड़ अंशधारकों के खातों में रिटर्न डालने का मार्ग प्रशस्त होगा। वित्त मंत्रालय बीते वित्त वर्ष के लिए ईपीएफ पर 8.55 फीसदी की ब्याज दर की पुष्टि कर चुका है। यह बीते पांच साल में पीएफ पर सबसे कम दर होगी।
 
अधिसूचना के लिए मांगी इजाजत
सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक में चुनावों के कारण आचार संहिता को देखते हुए श्रम मंत्रालय ने ब्याज दर अधिसूचित करने के लिए निर्वाचन आयोग से मंजूरी मांगी है ताकि ब्याज राशि अंशधारकों के खातों में डाली जा सके।
 
पांच साल की दरें   
वित्त वर्ष    ब्याज दरें
2013-14     8.75
2014-15     8.75
2015-16     8.80
2016-17     8.65
2017-18     8.55
 
इसी सप्ताह फैसला
ईपीएफओ के अंशधारकों को 8.55 फीसदी ब्याज दर उपलब्ध कराने की मंजूरी इस सप्ताह कभी भी मिल सकती है। ईपीएफओ. का केंद्रीय न्यासी बोर्ड ब्याज दर के बारे में अपनी सिफारिश वित्त मंत्रालय को भेजता है। मंत्रालय की मंजूरी के बाद इसे अधिसूचित किया जाता है और ब्याज राशि खाताधारकों के खातों में डाली जाती है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »