20 Apr 2024, 16:19:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 20 रुपए लुढ़का, चांदी 100 रुपए चमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2018 3:10PM | Updated Date: May 4 2018 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर रही गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर जेवराती मांग सुस्त पड़ने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 20 रुपए लुढ़ककर 32,000 के नीचे 31,980 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया जबकि चांदी में 100 रुपए की तेजी रही और यह 40,300 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में गिरावट का रूख रहा। लंदन का सोना हाजिर 3.05 डॉलर फिसलकर 1309.15 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान अमेरिका सोना वायदा 2.9 डॉलर की गिरावट में 1309.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी में भी गिरावट रही और यह 0.3 डॉलर की सुस्ती में 16.37 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय दबाव और घरेलू बाजार में उठाव कमजोर रहने से सोना स्टैंडर्ड 20 रुपये लुढ़ककर 31,980 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट लेकर 31,830 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। गिन्नी 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम पर टिकी रही।

औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी 100 रुपए की बढ़त के साथ 40,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। इस दौरान चांदी वायदा में 150 रुपये की तेजी रही और यह 39,065 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74,000 और 75,000 रुपये प्रति सैंकड़ा के भाव पर पड़े रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के दाम (रुपए में) :-

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,980

सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम  : 31,830

चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 40,300

चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 30,065

सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000

सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :75,000

गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,700

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »