25 Apr 2024, 13:40:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 110 रुपए चमका;चांदी में टिकाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2018 5:14PM | Updated Date: Apr 28 2018 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। घरेलू स्तर पर खुदरा जेवराती ग्राहकी आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 110 रुपए चमककर 32,320 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया और चांदी 40,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातु तेजी के साथ बंद हुए। लंदन का सोना हाजिर शुक्रवार को सप्ताहांत पर बढ़त के साथ 1324 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमेरिका सोना वायदा भी 6.2 डॉलर की बढ़त में 1324.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इस दौरान चांदी 0.1 डॉलर की तेजी में 16.46 डॉलर प्रति औंस पर रही। कारोबारियों ने बताया कि दाम कम होने से जेवराती मांग में सुधार आया है जिससे पीली धातु की चमक लगातार दो दिन की गिरावट के बाद बढ़ी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »