20 Apr 2024, 08:12:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ग्राहकी की कमी से सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2018 5:52PM | Updated Date: Apr 26 2018 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर रही तेजी के बावजूद ऊंची कीमत पर खुदरा खरीदारों की जेवराती ग्राहकी कम होने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए फिसलकर 32,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया और चांदी भी 150 रुपए लुढ़कती हुई 40,550 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में तेजी रही। लंदन का सोना हाजिर 1.88 डॉलर चमककर 1323 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमेरिका सोना वायदा भी 0.08 डॉलर की बढ़त में 1323.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

इस दौरान चांदी 0.01 डॉलर की तेजी में 16.52 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। कारोबारियों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने और जेवराती मांग की सुस्ती से घरेलू स्तर पर पीली धातु की चमक फीकी पड़ी है। स्थानीय बाजार में पीली धातु में गिरावट रही। सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए लुढ़ककर 32,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,250 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,800 रुपए के भाव पर स्थिर रही।

चांदी की मांग कमजोर पड़ने से चांदी हाजिर 150 रुपए की गिरावट में 40,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 150 रुपए फिसलकर 39,425 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी पिछले स्तर क्रमश: 75 हजार और 76 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम (रुपए में):-

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,400

सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम  : 32,250

चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 40,550

चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,425

सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 75,000

सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :76,000

गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »