19 Apr 2024, 09:45:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

देश का पहला पॉड होटल तेजी से हो रहा है लोकप्रिय - 10,000 से अधिक ग्राहकों को दी सेवाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2018 2:07PM | Updated Date: Apr 21 2018 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश की वाणिज्यिक राजधानी में मुंबई में शुरू किए गए पहले पॉड होटल की सफलता से उत्साहित इसके संचालक अर्बनपॉड होटल प्राइवेट लिमिटेड ने कारोबार विस्तार की योजना बनाई है। कंपनी ने पॉड होटल के संचालन के एक वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को कहा कि भारत का अपनी  तरह का पहला पॉड होटल अर्बनपॉड भारतीय हॉस्पिटैलिटी उद्योग में अपनी उपस्थिति को मजबूत कर रहा है।
 
पिछले वर्ष अर्बनपॉड के लॉन्च के साथ भारत में हॉस्पिटॅलिटी क्षेत्र में एक 'नई श्रेणी' का शुभारंभ हुआ है। उसने कहा कि एक वर्ष में अर्बनपॉड ने 10,000 से अधिक अतिथियों को सेवाएं प्रदान की हैं। 'विविध' श्रेणी के ग्राहकों के साथ दुनिया भर में 40 से अधिक देशों के ग्राहकों की सेवा की गई है। कंपनी के सह संस्थापक हिरेन गांधी ने कहा कि पॉड होटल्स जो वैश्विक यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं, धीरे-धीरे भारतीय यात्रियों में भी लोकप्रिय हो रहे हैं। इसमें मुख्य बात यह है कि 30 से 45 आयु वर्ग की एक बड़ी संख्या इस अभिनव पहल को चुन रही है।
 
इसके साथ ही अकेली यात्रा करने वाली महिला और कारोबारी महिला का एकवर्ग भी  लेडिज पॉड्स सेक्शन की विशिष्ट सुरक्षा, स्वच्छता और आराम को पसंद किया है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में 10 हजार से अधिक ग्राहकों की सेवाओं से उत्साहित होकर अब इसका जल्द ही अन्य शहरों में विस्तार की योजना बनाई गई। प्रारंभ में कुछ लोगों को इस विचार को लेकर कुछ संदेह हुआ था लेकिन अब वे इसे स्वीकार करने लगे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »