20 Apr 2024, 13:45:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

स्पाइसजेट को बीएमएल मुंजाल पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2018 4:46PM | Updated Date: Apr 20 2018 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट को बीएमएल मुंजाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हीरो इंटरप्राइजेज द्वारा यहाँ आयोजित एक कार्यक्रम में गुरुवार रात 'बिजनेस एक्सलेंस थ्रू लर्निंग एंड डेवलपमेंट' श्रेणी में स्पाइसजेट की ओर से उसके अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। पूर्व उपराष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए। सिंह ने कहा "यह पुरस्कार प्राप्त कर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। यह स्पाइसजेट की जोरदार वापसी और उल्लेखनीय प्रदर्शन को दिया गया सम्मान है। हमारी उपलब्धियाँ ऐसी रही हैं जो दुनिया में बहुत कम विमान सेवा कंपनियों ने हासिल की हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »